महा + उत्सव प्रस्तुत शब्द में गुण सन्धि है| जब अ, आ, के, आगे इ, ई या 'उ', 'ऊ' तथा 'ऋ' हो तो क्रमशः ए, ओ, और अर हो जाता है, इसे गुण सन्धि कहते हैं|
CTET Solved Paper MCQ - UPTET December 2016 Paper2
चौमासा में द्विगु समास है| जिस समास में पूर्वपद संख्यावाचक हो वहाँ द्विगु समास होता है| चौमासा अर्थात चार महीनों का समूह|
भाषा शिक्षक में रसायनों का ज्ञान होना आवश्यक नहीं है जबकि व्याकरण के विषय का ज्ञान होना, सुन्दर लेख तथा विषय और मूल्यांकन करने की विधियों का ज्ञान होना आवश्यक है|
गद्य-शिक्षण में कठिनाइयों का निवारण चित्र दिखाकर, वस्तु को प्रत्यक्ष दिखाकर, मॉडल दिखाकर किया जा सकता है| इन सभी पद्धतियों द्वारा गद्य से सम्बंधित किसी भी विषय को सरलतापूर्वक समझाया जा सकता है|
प्राथमिक स्तर पर छात्र में देशभक्ति, नीति, हास्य, वीरता जैसी भावनाएँ को जागृत करने वाली कविताएँ तथा सरल व् सृजनशीलता आदि गुणों को विकसित करने वाली कविताओं का शिक्षण उपयोगी होता है| अंतर्राष्ट्रीय वादों से सम्बंधित कविताएँ प्राथमिक स्तर के लिए उपयुक्त नहीं होतीं|

