CTET Solved Paper MCQ - CTET Feburary 2016 Paper2
प्रस्तुत वाक्य एक व्यंग है | लेखक द्वारा बुद्धिमान शब्द का प्रयोग उन लोगों के लिए किया गया है, जो आधुनिकता या शहरीकरण के कारण प्रकृति से छेड़छाड़ कर रहे हैं| अतः इस वाक्य में बुद्धिमान शब्द का अर्थ मूर्खता से है |
भाषा शिक्षण पर हुए शोध बताते हैं कि द्वितीय/विदेशी भाषा में दक्षता सीखने वाले की अभिवृत्ति और अभिप्रेरणा पर ही ज्यादा निर्भर करती हैं |
यदि भाषाओं को विज्ञान के दृष्टिकोण से देखें, तो भाषाओँ के बीच मूलतः गहरा सम्बन्ध होता है, क्योंकि प्रत्येक भाषा का उद्भव व विकास किसी न किसी दूसरी भाषा से हुआ है; जैसे - अग्नि-आग |
एक तरफ भाषा हमारी विचार-प्रक्रिया को व्यवस्थित करती है, तो दूसरी ओर यह हमे सुसंस्कृत भी करती है और हमे ज्ञान और कल्पना की अनखोजी दुनिया में ले जाती है |

