CTET Solved Paper MCQ - UPTET Feburary 2016
'रामचरितमानस' हिन्दी का सर्वाधिक लोकप्रिय ग्रन्थ है जो भगवान् श्रीराम के सम्पूर्ण जीवन चरित्र पर आधारित है| इनकी रचना सन् 1574 ई. में गोस्वामी तुलसीदास जी ने अवधि भाषा में की थी|
आदिकाल को अनेक विद्वानों ने अलग-अलग नाम दिए हैं| इनमें से आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने इसे वीरगाथा काल, डॉ. रामकुमार वर्मा ने इसे चारण काल, महापण्डित राहुल सांकृत्यायन ने इसे सिद्ध सामन्त काल तथा आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी ने आदिकाल ही कहकर पुकारा है|

